उन्नाव, फरवरी 1 -- असोहा। क्षेत्र के सरवन निवासी बुजुर्ग चंद्र कुमार की दस माह पूर्व वृद्धावस्था पेंशन को उन्हें मृत दिखाकर बंद कर दिया गया है। कर्मियों की लापरवाही के कारण पीड़ित सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर है। पीड़ित चंद्रकुमार ने बीडीओ सहित आईजीआरएस में शिकायत कर बताया कि उसकी पिछले आठ वर्षों से वृद्धावस्था पेंशन आ रही थी। मार्च 2025 से उसकी पेंशन आना बंद हो गई है। जानकारी पर पता चल कि अधिकारियों ने सत्यापन में उसे मृत दर्शा दिया गया। इससे उसकी पेंशन बंद हो गई है। आईजीआरएस पर की गई शिकायत को संज्ञान में लेते हुए समाज कल्याण अधिकारी ने बीडीओ को जांच करने व शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। एडीओ समाज कल्याण श्रीकांत मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिली है। जिसका समाधान करा दिया गया है।

हिंद...