कौशाम्बी, दिसम्बर 18 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील चायल क्षेत्र में राजस्व अभिलेखों में गंभीर अनियमितता के मामले में उपजिलाधिकारी चायल अरुण कुमार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए लेखपाल सुमित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई नायब तहसीलदार की आख्या के आधार पर की गई है। नायब तहसीलदार की आख्या में उल्लेख किया गया है कि लेखपाल द्वारा बिना समुचित जांच किए एक जीवित वारिस को मृतक दर्शाते हुए वरासत निरस्त कर दी गई, जो नियमों के विपरीत है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित लेखपाल के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही प्रस्तावित की गई है। निलंबन अवधि के दौरान लेखपाल सुमित कुमार को वित्तीय नियम संग्रह के प्रावधानों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। साथ ही उन्हें तहसील चायल स्थित राजस्व निरीक्षक कार्यालय से संबद्ध किया गया है तथ...