भभुआ, सितम्बर 13 -- नोनी साग 80 व कंदा 100 रुपए किलो और सतपुतिया पांच रुपए पीस बिका बाजार में खीरा की भी मांग दिखी, व्रती महिलाओं ने मिष्ठान भोजन किया ग्रहण (पेज चार) भभुआ, एक प्रतिनिधि। महिलाओं ने शनिवार को नहाय-खाय के साथ जीवित्पुत्रिका व्रत शुरू किया। इस पर्व को लेकर महिलाओं ने नोनी की साग, सतपुतिया, खीरा, कंदा, मड़ुआ का आटा आदि जरूरी चीजों की खरीदारी की। भभुआ शहर के बाजार में नोनी की साग 80 रुपए और कंदा 100 रुपए किलो बिक रहा था। जबकि सतपुतिया पांच रुपए पीस बिकी। बाजार में खीरा की मांग खूब दिखी। मड़ुआ का आटा किसी-किसी दुकान पर बिक रहा था। व्रती महिलाओं को इस आटा के लिए कई दुकानों का चक्कर लगाना पड़ा। फल का दाम भी बढ़ा था। व्रती रविवार को व्रत रख संतान की सलामती व दीर्घायु की कामना करेंगी। सरोवरों में स्नान कर भगवान जीऊतवाहन तथा चील व सियार...