जीवित्पुत्रिका व्रत आज, तैयारियों में जुटी रहीं माताएं
आजमगढ़, अक्टूबर 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। संतान की दीर्घायु एवं समृद्धि की मंगलकामना के लिए जीवित्पुत्रिका व्रत शनिवार को मनाया जाएगा। त्योहार से एक दिन पहले शुक्रवार को खरीदारी के लिए व्रती माताओं की भीड़ से बाजार गुलजार रहे। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारें, चौक-चौराहों पर जगह-जगह दुकानें सजी हुई थीं। जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) व्रत को लेकर एक दिन पूर्व शुक्रवार को व्रती महिलाएं तैयारियों में जुटी हुई थी। नए वस्त्र, श्रृंगार व पूजा सामग्री आदि की खरीदारी की। खरीदारों की भीड़ उमड़ने से बाजारों में पूरे दिन चहल-पहल बनी रही। फुटपाथ पर जिउतिया तैयार वाले कारीगर भी अपनी दुकानें सजाए थे। महिलाएं दुकानों पर जिउतिया लेकर लाल, पीला, हरा आदि रंग के धागा में उसे तैयार करा रही थीं। आभूषण की दुकानों पर सोने और चांदी की जिउतिया खरीदने के लिए महिलाओं की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.