कानपुर, अप्रैल 8 -- सरसौल। नर्वल में जीवित जमीन धारकों को मृत दिखाकर फर्जी वरासत करा लेने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने एसडीएम नर्वल से मामले की शिकायत की है। एसडीएम ने नायब तहसीलदार को जांच सौपी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। नर्वल के बौसर निवासी किसान राजू सिंह ने बताया कि उनके पिता राजबहादुर की मृत्यु लगभग 20 साल पहले हो गई थी। हम लोग चार भाई थे। जिसमें एक भाई की मौत हो चुकी है। राजू का आरोप है कि पिता के नाम दर्ज जमीन की कूट रचित दस्तावेजों से फर्जी वरासत करा ली गई। तीनों जिंदा भाइयों को मृत दिखा दिया गया। उन्होंने बताया कि तीनों भाई गांव में नहीं रहते हैं। इसी के चलते जानकारी नहीं हो पाई। कुछ दिन पहले जानकारी हुई तो तहसील में कागजात निकलवाए तो मामले का पता चला। एसडीएम नर्वल ने नायब तहसीलदार द्वितीय को मामले की जांच के आदेश द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.