मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। महिला सशक्तीकरण व स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए जीविका से जुड़ी महिला उद्यमियों की कार्यप्रणाली व उत्पादन प्रक्रिया को झारखंड अपनाएगा। इसको लेकर झारखंड राज्य आजीविका मिशन (जेएसएलपीएस) की पांच सदस्यीय टीम बुधवार को जिले के बैग क्लस्टर पहुंची। टीम का नेतृत्व कोडरमा जिले के मरकाचो प्रखंड के बीडीओ हुलास महतो कर रहे थे। टीम का स्वागत जीविका की जिला परियोजना प्रबंधक अनीशा एवं उद्योग विभाग के महाप्रबंधक विजय शंकर प्रसाद ने किया। टीम को बैग क्लस्टर की स्थापना, संचालन एवं वित्तीय प्रबंधन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। भ्रमण के दौरान टीम ने क्लस्टर से जुड़ी महिला उद्यमियों एवं कार्यरत श्रमिकों से संवाद किया। इस दौरान उत्पादन प्रक्रिया, उपयोग में लाई जा रही मशीनों के प्रकार, उनकी लागत, उत्पाद...