जीविका से जुड़ी महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं : श्रवण
पटना, अगस्त 11 -- ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि जीविका से जुड़कर लाखों ग्रामीण महिलाएं अपनी तकदीर की नई इबारत लिख रही हैं। आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से आगे बढ़ रही हैं। जीविका के माध्यम से सरकार अलग-अलग समूहों को पूरी मदद दे रही है। लहठी कारोबार से जुड़ी महिलाओं को उनकी सफलता के लिए ढेर सारी शुभकामानाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि उनसे प्रेरित होकर दूसरी महिलाएं भी खुद के हुनर और परिश्रम से अपनी नई पहचान स्थापित करेंगी। विभाग के अनुसार शिवहर के पुरनहिया प्रखंड स्थित दोस्तिया गांव की आमना खातून कभी आर्थिक तंगी और सामाजिक पाबंदियों के बीच अपने हुनर को दबाने पर मजबूर थीं। लहठी के कारोबार से सालाना वह खुद न सिर्फ लाखों की आमदनी कर रही हैं बल्कि दो दर्जन से अधिक महिलाओं के लिए स्थाई रोजगार भी सृजित कर चुकी हैं। समूह से मिली प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.