सीतामढ़ी, अगस्त 1 -- शिवहर। जिले के सभी 53 पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा पंचायत स्तर पर गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 'जीविका सुधा बिक्री केंद्र' स्थापित किए जा रहे हैं। इस योजना के तहत संकुल संघों के माध्यम से इच्छुक लाभार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित अंतिम तिथि 28 जुलाई तक कुल 179 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जीविका के डीपीएम अभिनव प्रिय ने चयन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि प्राप्त आवेदनों के सत्यापन को लेकर 1 अगस्त तक सघन स्थल निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर आवेदनों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: जीविका की वार्षिक आमसभा हुई, 24.61 लाख का हुआ शुद्ध लाभ उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी एक पंचायत से एक से अधिक योग...