लखीसराय, फरवरी 24 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के डुमरी पंचायत स्थित नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन में संचालित जीविका दीदियों के सिलाई केंद्र से मंगलवार को आंगनबाड़ी बच्चों के लिए तैयार पोशाक की पहली खेप हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ प्रतीक कुमार, जीविका की डीपीएम अनिता कुमारी तथा स्थानीय मुखिया गुलशन कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने जीविका दीदियों द्वारा तैयार की जा रही पोशाक का निरीक्षण किया तथा उनसे संवाद कर उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी ली। बताया गया कि पंचायत सरकार भवन में दो यूनिटों में कुल 50 सिलाई मशीनों के माध्यम से प्रतिदिन आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए पोशाक तैयार की जा रही है। फिलहाल प्रखंड के छह पंचायतों से प्रशिक्षित करीब 35 जीविका दीदियां इस कार्य में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.