अररिया, अगस्त 6 -- भरगामा, एक संवाददाता भरगामा प्रखंड मुख्यालय स्थित बाढ़ राहत शेड परिसर में क्रांति जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की चौथी वार्षिक आमसभा धूमधाम से आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक देवंती यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव कुमार राय, बीपीएम डॉ मृत्युंजय ज्ञानी, जिप सदस्य किरण देवी, समिति अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथि के रुप में राकेश रंजन परिहार, दीपक कुमार मुन्ना यादव, माधव यादव, मंडल अध्यक्ष नित्यानंद मेहता, मिथिलेश यादव, सुधीर यादव मौजूद थे। सभा की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने की। प्रारंभ में पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई, जिसके बाद मुख्य एजेंडा पर चर्चा शुरू हुई। इस अवसर पर वित्तीय वर्ष 2025-26 का अंकेक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत किया ...