पूर्णिया, जनवरी 31 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।रेणु जीविका महिला प्रशिक्षण एवं शिक्षण संस्थान में संचार के विभिन्न आयामों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुक्रवार को आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले सभी 14 प्रखंडों के कुल 46 संकुल संघ के क्लस्टर फेसिलिटेटर शामिल थे। सत्र के आरम्भ में प्रशिक्षक विधाता के द्वारा प्रतिभिगियों को जीविका में संचार के महत्त्व पर प्रकार तथा उसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभिगियों को सफलता की कहानी लेखन, फोटोग्राफी तथा वीडियोग्राफी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जीविका में समुदाय के स्तर पर संचालित सामुदायिक शिकायत निवारण तथा प्रबंधन प्रणाली पर प्रतिभागियों को बताया गया। जीविका समूह के माध्यम से दीदियों में आये सकारात्मक बदलाव को कहानी तथा विडिय...