जीविका में रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग के लिए प्रदर्शन
पटना, अगस्त 21 -- जीविका भर्ती में रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर वेटिंग लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। सभी अभ्यर्थी जीविका कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी की। उन्होंने बची सीटों पर नियुक्ति की मांग रखी। अभ्यर्थी मनीष कुमार, नवनीत कुमार, अभिषेक कुमार ने बताया कि जीविका द्वारा 27 सौ वैकेंसी निकाली गई थी। चयन प्रक्रिया के उपरांत कई अभ्यर्थियों ने योगदान नहीं दिया और कई अन्य कारणों से ज्वाइन नहीं किया। इससे सीटें खाली रह गयी हैं। ऐसे लगभग छह सौ सीटें हैं। उन सीटों पर उन अभ्यर्थियों को मौका दिया जाए जो कटऑफ के करीब हैं। अभ्यर्थियों द्वारा प्रदर्शन के बाद उन्हें जीविका प्रशासन द्वारा बुलाया गया। उन्हें दो सितंबर को जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी से मिलवाने का आश्वासन भी दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.