जीविका भवन का विधायक व प्रमुख ने किया उद्घाटन, दीदियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
पूर्णिया, जून 17 -- बैसा, एक संवाददाता। बैसा प्रखंड मुख्यालय परिसर में नव निर्मित जीविका भवन का उद्घाटन मंगलवार को अमौर विधायक अख्तरुल ईमान एवं प्रखंड प्रमुख शमीम अख्तर उर्फ लालबाबू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में मनरेगा पीओ श्रवण कुमार सिंह, जीविका बीपीएम अजीत कुमार तथा उप प्रमुख फिरोज आलम सहित बड़ी संख्या में जीविका दीदियां मौजूद थीं। इस अवसर पर आदर्श जीविका समूह की अध्यक्ष रूबी कुमारी को भवन की विधिवत चाबी सौंपी गई। विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि जीविका भवन के निर्माण से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को एक बेहतर और स्थायी कार्यस्थल उपलब्ध होगा। यहां समूह की बैठकें, प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा विभिन्न योजनाओं की समीक्षा और निगरानी सुगमता से की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि भवन के संचालन से जीविका समूहों के प्रशासनिक कार्यों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.