पटना, अप्रैल 6 -- जीविका दीदियों ने बिजली कंपनी के 65 कार्यालयों में साफ-सफाई की कमान संभाल ली है। इसको लेकर जीविका और साउथ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एसबीपीडीसीएल) के बीच करार हुआ है। इस संबंध में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि जीविका दीदियां पहले से ही विभिन्न सरकारी संस्थानों में सेवाएं दे रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के साथ हुए समझौते के तहत राज्य के मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों एवं अनुमंडल अस्पतालों में साफ-सफाई का कार्य उनके हाथों पहले से है। राज्य के सभी आवासीय अनुसूचित जाति/जनजाति विद्यालयों, पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग के आवासीय विद्यालयों, अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में भी यह जिम्मेदारी उनकी ओर से निभाई जा रही है।वर्तमान में राज्यभर में 700 से अधिक इकाइयों में जीविका दीदियां साफ-सफाई सेवा प्रदान कर रही...