नवादा, अक्टूबर 3 -- पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच और इच्छाशक्ति का परिणाम है कि आज बिहार की महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही हैं। ये बातें बिहार के पूर्व मंत्री श्याम रजक शुक्रवार को नवादा में आयोजित नीतीश संवाद कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं कभी दूसरों के सहारे की तलाश करती थीं, वही आज राज्य की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वे शुक्रवार को जदयू विधायक विभा देवी के कार्यालय परिसर में आयोजित जीविका के 20 साल बेमिसाल और नीतीश संवाद उत्सव को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने भाग लिया। समापन यह भी पढ़ें- जीविका ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर दिलाई नई पहचान : परिवहन मंत्रीकार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रमकी अध्यक्षता विधायक विभा ...