समस्तीपुर, अक्टूबर 3 -- समस्तीपुर। मोहनपुर स्थित यूएन पैलेस में शुक्रवार को जदयू महिला प्रकोष्ठ की ओर से नीतीश संवाद : जीविका के 20 साल बेमिसाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि महिलाओं को सम्मान और आत्मनिर्भरता देने की दिशा में जीविका ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर 2006 को शुरू हुई जीविका के 20 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस दौरान स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाएं आर्थिक गतिविधियों से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए साइकिल, पोशाक, कन्या उत्थान, पंचायती राज और नगर निकायों में आरक्षण सहित कई योजनाएं लागू की गई। जीविका के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में व्...