भभुआ, दिसम्बर 21 -- युवा पेज की खबर जीविका ने जिला स्तरीय महिला क्रिकेट टुर्नामेंट का किया आयोजन एकजुट हुईं 11 प्रखंडों की दीदियां, खेल के माध्यम से दिया सामाजिक बदलाव का संदेश महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के लिए खेल बना जागरूकता का सशक्त माध्यम भभुआ, नगर संवाददाता। नई चेतना अभियान के तहत रविवार को जगजीवन स्टेडियम में जीविका कैमूर द्वारा जिला स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में सभी प्रखंडों की टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक टीम ने 8-8 ओवर के मैच खेले, जिसमें दीदियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग कर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। खेल के मैदान पर महिलाओं का आत्मविश्वास, उत्साह और टीम भावना देखते ही बन रही थी। बता दे कि महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और लैंगिक समानता को सुनिश्चित करने तथा लिंग आधारित हिंसा...