मोतिहारी, जून 20 -- मोतिहारी। पूर्वी चंपारण में जीविका निधि योजना की शुरुआत की गई है। राज्य सरकार ने जीविका समूहों के स्व रोजगार के लिए जीविका निधि योजना लांच की है। इस योजना के तहत जीविका समूह से जुड़ीं जीविका दीदियों को स्व रोजगार के लिए बैंक से लोन मिलेगा। जीविका दीदियां इस निधि से अपना रोजगार शुरू कर सकेंगी। इसको लेकर जिले के सभी ब्लॉक के कम्युनिटी मोबिलाइजर (सीएम) को प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- जीविका दीदी की आर्थिक आजादी ने बदला समाज का नजरियासंकुल संघ से जुड़ीं जीविका दीदियों को जीविका निधि योजना के लिए मौका जिले में 80 संकुल संघ है। इससे जुड़ीं करीब 7 लाख जीविका सदस्य हैं। इस संकुल संघ से जुड़े जीविका समूह के जीविका दीदियों को जीविका निधि योजना से बैंक लोन मिलेगा। बैंक लोन से जीविका दीदियां शुरू करेंगी रोजगार जीविका दी...