हाजीपुर, फरवरी 12 -- जिलाधिकारी वैशाली के मार्गदर्शन में जीविका निधि कार्यशाला का आयोजन,महिलाओं को सुलभ ऋण सुविधा पर दिया गया बल हाजीपुर। निज संवाददाता जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं जीविका के तत्वावधान में स्थानीय रामाशीष चौक स्थित एक सभागार में जीविका निधि पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। डीएम के निर्देश पर आयोजित कार्यशाला में जीविका से जुड़ी दीदियों को सरल, पारदर्शी एवं सुलभ ऋण सुविधा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को और सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का उद्धाटन वंदना कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक, राज कुमार महतो, प्रबंधक (सूक्ष्म वित्त), मो. इमरान, प्रबंधक (क्षमतावर्धन), पूजा कुमारी, प्रबंधक (अधिप्राप्ति, टीएसपी), विकास कुमार, प्रिंस कुमार सिंह, प्रशिक्षण अधिकारी एवं रिसोर्स पर्सन ललन कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर ...