पूर्णिया, फरवरी 28 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। जीविका क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान में पूर्णिया के सभी जीविका कर्मियों को जीविका निधि की अवधारणा तथा इसकी कार्य प्रणाली पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिले में कार्यरत जीविका के सभी कर्मियों समेत सभी स्तर के पदाधिकारियों ने इस कार्यशाला में भाग लिया। कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में भाग ले रहे अनूप कुमार तथा राजेश कुमार ने जीविका निधि की स्थापना एवं इसके संचालन पर विस्तार से सभी प्रतिभागियों को इसके स्वरुप तथा इसकी रूपरेखा की जानकारी दी। प्रतिभागियों के द्वारा जीविका निधि से सम्बंधित कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे गए। प्रशिक्षक के द्वारा विभिन्न सत्रों में इन सभी सवालों का जवाब दिया गया। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक ओम प्रकाश मंडल ने सभी प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.