खगडि़या, सितम्बर 22 -- खगड़िया । नगर संवाददाता विशाल जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का सोमवार को रहीमपुर में द्वितीय वार्षिक आमसभा का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीसी श्रेया श्री ने की। इस अवसर पर जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक उमाशंकर शाह, प्रखंड मेंटर अजीत पाल, शिवेंद्र कुमार, प्रशिक्षण अधिकारी राहुल कुमार झा, संतोष कुमार, अनिल राम उपस्थित रहे। वहीं प्रखंड परियोजना प्रबंधक, सदर सुश्री सरस्वती कुमारी, स्वीटी कुमारी एवं श्री ललन कुमार सहित बड़ी संख्या में जीविका दीदियाँ उपस्थित रहीं। इस दौरान डीडीसी ने अपने संबोधन में जीविका दीदी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। जबकि पीएमईजीपी व पीएमएफएमई योजना के लाभ लेने की भी बात उन्होंने जीविका दीदी से कही। यह भी पढ़ें- Khagaria News: आमसभा में एक वर्ष के दौरान किए गए क...