खगडि़या, सितम्बर 26 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जीविका महिला कृषि उत्पादक कंपनी लिमिटेड की 17वीं वार्षिक आम सभा शनिवार को आयोजित की गई। आमसभा के दौरान जीविका दीदी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में कंपनी द्वारा किए गए कार्यों एवं आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। वहीं आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कृषि उत्पादन, विपणन एवं मूल्य संवर्धन को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई। कंपनी की सदस्यता बढ़ाने एवं अधिक से अधिक किसानों को कंपनी से जोड़ने के लिए सभी सदस्यों से अपील की गई। जिससे सामूहिक खेती के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि हो सके। मौके पर जीविका के डीपीएम उमाशंकर शाह, अजीत पाल, शिवेन्द्र कुमार, राकेश रोशन, अभिनव कुमार, ममता कुमारी, पप्पू कुमार, आदित्य कुमार, देवनंदन कुमार छोटू कुमार उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Samastipur News: जीविका ...