आरा, फरवरी 11 -- पीरो। पीरो के जितौरा बाजार से चर्तुभुजी बरांव लौटने के क्रम में जीविका समूह की देवंती कमारी का अपहरण कर लिये जाने का मामला दर्ज किया गया है। देवंती देवी के पुत्र चंदन कुमार ने पुलिस को दिये गये बयान में कहा है कि उसकी मां समूह के काम से जितौरा बाजार गयी थी। देर शाम लौटने के क्रम में उसे अगवा कर लिया गया है। पुलिस थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर दीपक गुप्ता के नेतृत्व में मामलें की पड़ताल कर रही है। पंचायत के मुखिया भाई श्रीराम सिंह यादव ने मामले की छानबीन करने का अनुरोध पुलिस के आलाधिकारियों से किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...