बगहा, मार्च 14 -- बेतिया।जीएमसीएच स्थित जीविका दीदी की रसोई पर भी गैस का संकट बादल मंडराने लगे हैं। हालांकि फिलहाल अभी कोई दिक्तक नहीं है। नौ दिनों का खाना बनाने के लिए सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है। लेकिन इसके बाद सिलेंडर नहीं मिलने पर मरीजों के भोजन पर आफत आ सकती है। हालांकि इसको लेकर अस्पताल प्रबंधन सजग है। ताकि जीविका दीदी कि रसोई किसी तरह से प्रभावित नहीं हो। क्योंकि अगर जीविका दीदी कि रसोई बंद हुई तो मरीज के साथ साथ अस्पताल आए मरीज के अटेंडेंट को परेशानी आ सकती है। अधिकतर मरीज व उनके परिजनों का भोजन इसी पर आधारित हैं। जिसको लेकर मरीज के परिजनों में भी चिंता बनी हुई हैं कि अगर रसोई गैस कि किल्लत दूर नहीं होगा तो आगे क्या होगा। यहां अन्य लोगों की आवाजाही कम है। हालांकी अस्पताल प्रबंधन इसकी पूरी तैयारी में हैं। उसका दावा हैं कि हर हाल में...