पटना, अगस्त 12 -- जीविका दीदियां रोजगार के साथ शिक्षा का हाथ भी थाम रही हैं। इसमें सबसे आगे पश्चिम चंपारण की जीविका दीदियां हैं। बुधवार को बीबॉस (बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड) द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के अंतिम दिन सभी जीविका दीदियों में उत्साह देखने को मिला। जीविका ने प्रथम संस्था के साथ मिलकर पहले जीविका दीदियों को परीक्षा के लिए तैयार किया और इसके बाद उन्हें बीबॉस की मैट्रिक परीक्षा में शामिल करवाया। इस बार परीक्षा में 1048 जीविका दीदियां शामिल हुईं। अगली मैट्रिक परीक्षा के लिए दो हजार जीविका दीदियां पढ़ाई कर रही हैं। इस परीक्षा में 20 जिलों की जीविका दीदियों ने हिस्सा लिया। इसमें सबसे अधिक पश्चिम चंपारण से 234 जीविका दीदियां शामिल हुईं। वहीं अररिया से 54, औरंगाबाद से 34, बांका से 19, बेगूसराय से 31, गया से 37, जम...