बांका, दिसम्बर 21 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। शनिवार को प्रखंड के राता पंचायत अंतर्गत खजाना गांव में जीविका के ग्राम संगठन से जुड़ी जीविका दीदियों ने लैंगिक हिंसा के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान गांव के काली स्थान प्रांगण में जागरण संगठन की जीविका दीदियों सह संगठन अध्यक्ष ज्योति देवी, कोषाध्यक्ष मनीता देवी, सचिव लक्ष्मी देवी, ग्राम संगठन लेखपाल प्रदुम्न कुमार, साधन सेवी वीकेन्द्र कुमार मंडल सहित दर्जनों जीविका दीदियों ने इसके लिए शपथ लेते हुए लैंगिक लैंगिक हिंसा को मिटाने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...