पटना, फरवरी 11 -- ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि जीविका दीदियों को पहचान पत्र देने की जिम्मेदारी सामुदायिक संगठनों को दी गई है। इसको लेकर संगठनों को फिर से निर्देशित किया जाएगा, ताकि उनको अनिवार्य रूप से पहचान पत्र प्राप्त हो। मंत्री बुधवार को विधानसभा में रालोमो विधायक स्नेहलता के सवाल पर अपना उत्तर दे रहे थे। जीविका दीदियों की सुरक्षा को लेकर उठाये गये मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि दीदियों तो स्वयं समाज को जागरूक कर रही हैं और वे सशक्त हैं। फिर भी उन्होंने सुरक्षा को लेकर कोई परेशानी आती है तो वे 112 पर नि:संकोच डायल कर सकती हैं। यह व्यवस्था पहले से और सभी नागरिकों के लिए उपलब्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...