बांका, अगस्त 5 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत फुल्लीडुमर प्रखंड में जीविका परियोजना द्वारा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ग्राम संगठनों में कम्युनिटी मोबिलाइजर एवं अन्य जीविका कैडरों के माध्यम से महिलाओं को धन प्रबंधन और आर्थिक निर्णय लेने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं।प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को पैसे की समझ, घरेलू बजट तैयार करने, नियमित बचत की आदत विकसित करने, ऋण प्रबंधन, निवेश, आय-व्यय का लेखा-जोखा रखने, दैनिक लेखांकन तथा सुरक्षित डिजिटल लेनदेन की जानकारी दी जा रही है। यह भी पढ़ें- जमुआ में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित, डिजिटल बैंकिंग की दी जानकारी प्रशिक...