पटना, मई 8 -- ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि जीविका दीदियों को जल्द ही दूसरी किस्त दी जाएगी। इसके तहत 20 हजार रुपए दिए जाएंगे। सरकार के स्तर पर इसकी तैयारी चल रही है। शुक्रवार को ग्रामीण विकास विभाग का कामकाज संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि सरकार का एजेंडा तय है। जीविका दीदियों को पांच किस्त में दो लाख रुपए देने हैं। जीविका समूह को 10 लाख तक का कर्ज भी दिया जाएगा। मंत्री ने दावा किया कि बिहार में महिला सशक्तीकरण के लिए काफी काम हुआ है। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत गरीबों को पक्का मकान मिलेगा। पीएम आवास सूची में नाम नहीं होने पर राज्य सरकार अपने खजाने से पैसा दे रही है। एक लाख रुपये जमीन खरीदने का पैसा दिया जाता है। सरकारी जमीन होने पर 5 डिसमिल जमीन दिया जाता है। खजाना खाली होने के विपक्ष के...