गोपालगंज, मई 7 -- कुचायकोट। स्थानीय प्रखंड सभागार में अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षक के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से जीविका दीदियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्वास्थ्य सुरक्षा, मातृ एवं शिशु देखभाल तथा गर्मी के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान डॉ. अभिषेक रंजन ने आकस्मिक हृदयघात की स्थिति में सीपीआर देने की प्रक्रिया, उच्च रक्तचाप से बचाव, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल तथा बढ़ती गर्मी के बीच बच्चों को चमकी बुखार से सुरक्षित रखने के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समय पर प्राथमिक उपचार और जागरूकता से कई गंभीर स्थितियों से बचा जा सकता है। यह भी पढ़ें- बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड में चार दिवसीय सीपीआर प्रशिक्षण संपन्न कार्यक्रम में...