गोपालगंज, अक्टूबर 6 -- गोपालगंज। अब जिले के 3.70 लाख जीविका दीदियों के सभी तरह के गतिविधियों का डाटा ऑनलाइन होगा। इसको लेकर परियोजना विभाग जीविका की ओर से ई-केवाईसी करने का काम शुरू कर दिया गया है। डेटा ऑनलाइन होते ही दीदियों को सरकारी योजनाओं का लाभ, वित्तीय सहायता, आसान ऋण व पारदर्शी लेन-देन संबंधित जानकारी आसानी से मिल सकेगी। जानकारी के अनुसार विभाग की ओर से जीविका दीदियों के सभी खाते आधार से लिंक करने के लिए पंचायत स्तर पर 230 कमेटी मोबलाइजर सीएम की तैनाती की गई है।

ई-केवाईसी प्रक्रिया वहीं इन्हें डेटा ऑनलाइन अपलोड करने के लिए लोकोश पोर्टल भी उपलब्ध कराया गया है। पहले जीविका दीदियों का लेन-देन सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी रजिस्टर के माध्यम हो रही थी। जिससे योजनाओं का लाभ देने को लेकर अधिकारियों को घंटो रजिस्टर का अवलोकन करना पड़ र...