मुंगेर, मई 4 -- संग्रामपुर,एक संवाददाता। संग्रामपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित जीविका कार्यालय के समीप अपनी मांगों को लेकर पिछले सात दिनों से जीविका दीदियों का आमरण अनशन सोमवार की शाम समाप्त हो गया। प्रशासनिक पहल और जीविका प्रबंधन के आश्वासन के बाद महिला पुलिस कर्मियों द्वारा अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया गया। अनशन समाप्त होने के बाद सभी को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, संग्रामपुर ले जाया गया, जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। बहाली की मांग को लेकर रीता मनोहर, रंजना शुक्ला, रजनी कुमारी और रोजी कुमारी आमरण अनशन पर थीं। यह भी पढ़ें- बहाली की मांग को ले सातवें दिन भी अनशन पर रहीं जीविका दीदियां यह भी पढ़ें- छठे दिन भी जारी जीविका दीदियों का आमरण अनशन, बिगड़ती हालत से बढ़ी चिंता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...