समस्तीपुर, जनवरी 6 -- मोहिउद्दीननगर। प्रखंड क्षेत्र के शिवना में सोमवार को आरसेटी समस्तीपुर द्वारा जीविका दीदियों के लिए मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का समापन समारोह हुआ। समारोह में बीपीएम विजय कुमार मधुकर ने कहा कि मशरूम की खेती से जुड़कर महिलाएं न केवल खुद को सशक्त बनाएंगी, बल्कि अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करेंगी। जिससे उसकी आर्थिक संकट आसानी से दूर होगी। यह वैकल्पिक खेती का बेहतरीन विकल्प है जो कम जगह और कम लागत में अच्छी आय देती है। प्रशिक्षण और वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक पीके सिंहा ने की। संचालन बिट्टू भारती ने किया। प्रशिक्षण में ओएस्टर मशरूम उत्पादन की तकनीकी जानकारी दी गई, जिसमें कमरे में खेती, प्रोटीन युक्त फसल के लाभ और विपणन के तरीके शामिल थे। इस अवसर पर तीन दर्जन जीविका दीदियों को मशरूम किट वितरित किए गए। मौके पर प्रशिक्षक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.