जहानाबाद, अगस्त 6 -- राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को भी मिलेगा बढ़ावा जहानाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस को ले 9 से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले "हर घर तिरंगा" अभियान को व्यापक रूप से सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने अनूठी पहल की है। इस बार अभियान में जिले की जीविका दीदियां न केवल सक्रिय भागीदारी निभाएंगी, बल्कि उनके हाथों से तैयार 26,200 राष्ट्रीय तिरंगे पूरे जिले में लोगों तक पहुंचेंगे। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा अभियान 9 से 17 अगस्त तक चलेगाअभियान का उद्देश्य यह पहल एक ओर राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करेगी तो दूसरी ओर ग्रामीण महिलाओं की आजीविका, आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण को भी नई पहचान देगी। डीएम छिरिड वाई भूटिया के निर्देश पर जीविका समूहों की महिलाओं द्वारा बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय ध्व...