दरभंगा, अक्टूबर 5 -- जाले। जाले स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में शनिवार को प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई की ओर से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जीविका कैडर की क्षमता संवर्धन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सह मंत्री जीबेश कुमार ने किया। बीपीएम देवदत्त झा की अध्यक्षता में हुए कार्यशाला को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के संकल्प को साकार करने के लिए एनडीए सरकार लगातार प्रयासरत है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सरकार उन्हें जीविका समूहों से जुड़ने और राज्य की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित कर रही है। कार्यशाला के माध्यम से महिलाओं को जीविका समूह से जुड़ने के लाभ की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान जीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.