बांका, अक्टूबर 1 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। शहर के चंद्रशेखर सिंह नगर भवन में शुक्रवार को 'नीतीश संवाद-जीविका का 20 साल बेमिसाल' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में जीविका के दो दशक के सफर और उपलब्धियों पर चर्चा होगी। इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सह अमरपुर विधायक जयंत राज कुशवाहा, बेलहर विधायक मनोज यादव, धोरैया विधायक मनीष कुमार तथा भागलपुर-बांका के विधान परिषद सदस्य विजय कुमार सिंह शामिल होंगे। साथ ही कार्यक्रम की प्रभारी एवं बिहार मछुआरा आयोग की सदस्य रेनू निषाद और प्रदेश सचिव शावना दाऊद भी मौजूद रहेंगी। जबकि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता परिवहन मंत्री दामोदर रावत होंगे। इस कार्यक्रम को लेकर जदयू जिला प्रवक्ता द्वारिका प्रसाद मिश्र ने जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील ...