लखीसराय, जून 9 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के एक निजी संस्थान परिसर में मंगलवार को स्थानीय जीविका दीदियों के स्वयं सहायता समूह वित्तीय सशक्तीकरण को लेकर समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कोलकाता से यूको बैंक के मुख्य महाप्रबंधक सरोज कुमार नायक, उपमहाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख पटना के मोतीलाल बानोत , एमएफ मैनेजर लखीसराय आदि थे। जीविका बीपीएम नवीन कुमार ने इन अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि जीविका दीदियों के वित्तीय सशक्तीकरण की दिशा में यह समारोह हो रहा है। यह भी पढ़ें- स्वरोजगार व उद्यमिता को बढ़ावा देने में यूको बैंक की महती भूमिका: महाप्रबंधक समारोह का उद्देश्य इस अवसर पर जीविका दीदियों के स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को चेक प्रदान किया गया। मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि आत्म निर्भरता की दिशा में यह वित्तीय सशक्तीकरण...