बिहारशरीफ, अप्रैल 16 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। तेल्हाड़ा की अराधना जीविका महिला स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड में गुरुवार को यूथ मोबलाइजेशन कैम्प का आयोजन किया गया। प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि जीविका के माध्यम से युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार दिलाया जा रहा है। बीपीएम अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सभी के लिए सरकारी नौकरी संभव नहीं है। इसलिए सभी युवाओं को किसी न किसी रोजगार से जुड़कर परिवार की मदद करनी चाहिए। प्राइवेट कंपनी की मोबलाइजर सीमा कुमार ने युवाओं को विभिन्न कंपनियों में उपलब्ध रोजगार की जानकारी दी। मौके पर शोभा कुमार, ब्रजेश कुमार, स्मृति सिन्हा, विनीता राज आदि मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...