पूर्णिया, मई 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जीविका पूर्णिया के पूर्व जिला परियोजना प्रबंधक तरुण कुमार का असामयिक निधन हो गया। वह पिछले नौ माह से कैंसर से जूझ रहे थे। इलाज के दौरान ही आज उन्होंने बेंगलुरु में अंतिम सांस लीं। वर्ष 2022 में उन्होंने जीविका पूर्णिया में जिला परियोजना प्रबंधक के रूप में योगदान दिया। अपने तीन वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने जीविका पूर्णिया को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। नेक, कर्मठ और ईमानदार छवि के धनी तरुण कुमार का असामयिक चले जाना जीविका परियोजना के लिए एक अपूरणीय क्षति है। आज जीविका के जिला कार्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित जीविका के सभी पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- कृष्ण भूषण कुमार एक कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और कर्मठ अधिक...