जीविका के नव नियुक्त कर्मियों को क्षेत्रीय कार्यों के लिए किया जा रहा दक्ष
गया, अगस्त 21 -- बोधगया के एक निजी होटल में बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) द्वारा सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। इसमें जीविका के नव-नियुक्त कर्मियों को क्षमता निर्माण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। नए कर्मियों को जीविका की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के साथ उन्हें क्षेत्रीय स्तर पर जिम्मेदारियों के बेहतर निर्वहन के लिए दक्ष बनाना प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम में गया, औरंगाबाद, अरवल व जहानाबाद जिले के 38 नवनियुक्त कर्मी भाग ले रहे हैं। इनमें ऑफिस असिस्टेंट, जीविकोपार्जन विशेषज्ञ, एरिया कोऑर्डिनेटर और अकाउंटेंट शामिल हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को स्वयं सहायता समूहों की संरचना, संचालन एवं सामुदायिक संस्थाओं की भूमिका के साथ जीविका की विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.