भभुआ, जनवरी 19 -- व्हीलचेयर व बैसाखी का उपयोग कर और आंख पर काली पट्टी बांध किया भ्रमण दिव्यांगजनों के जीवन में आनेवाली परेशानी के बारे में जानकर हुए संवेदनशील (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। शहर के लिच्छवी भवन में सोमवार को जीविका कर्मियों की कार्यशाला आयोजित हुई, जिसमें उन्होंने व्हीलचेयर व बैसाखी का उपयोग कर और आंख पर काली पट्टी बांध खुली जगह, भीड़ में और सीढ़ी पर चढ़ने और अन्य कार्य को निपटाने में दिव्यांगजनों के जीवन में किस तरह की समस्याएं आ रही है, के बारे में समझा। अभ्यास के दौरान उन्हें जो अनुभव हुआ, उससे उनमें दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ेगी और वह उनकी समस्याओं का समाधान करने की दिशा में पहल करेंगे। कार्यशाला में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 142 महिला-पुरुष जीविका कर्मियों ने अपना अनुभव भी एक-दूसरे से साझा किया। जिला प...