खगडि़या, जनवरी 7 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में जीविका एवं बैंकर्स की समन्वय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देना था। बैठक में जीविका के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। स्वयं सहायता समूहों के योग्य खातों में ऋण स्वीकृति की सीमा को दस लाख रुपये तक बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इसके लिए प्रपत्र जमा करने और भरने की प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा हुई, ताकि महिलाएं सही तरीके से जीविकोपार्जन कर सकें और समाज में रोजगार को बढ़ावा मिल सके। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के सभी ग्रामीण बैंकों के शाखा प्रबंधक मौजूद रहे। जिला परियोजना प्रबंधक उमाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.