सीवान, दिसम्बर 20 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। जीविका परियोजना के एमआरपी एवं सीएनआरपी का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। यह प्रशिक्षण जिले के सभी 19 प्रखंडों में बीपीआईयू, एफटीआईसी एवं सीएलएफ स्तर पर ऑनलाइन चल-चित्र (वीडियो) माध्यम से संचालित किया गया। पटना एम्स के चिकित्सकों द्वारा इन्हें प्रशिक्षित किया गया। इस बात की जानकारी देते हुए जिला एचएन मैनेजर सगीर रहमानी ने बताया कि इस प्रशिक्षण में जिले के 19 प्रखंडों से कुल 311 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इनमें 48 एमआरपी और 263 सीएनआरपी शामिल थे। यह प्रशिक्षण पूरी तरह गैर-आवासीय था, जिसे पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया गया। बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य समुदाय स्तर पर कार्यरत एमआरपी व सीएनआरपी को नवजात शिशु से लेकर वृद्धावस्था तक की स्वास्थ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.