सीवान, मार्च 26 -- नौतन,एक संवाददाता। प्रखंड के खाप बनकट पंचायत के विशुनपुरा गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान के छठे दिन बुधवार को श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की महारास लीला का दिव्य वर्णन सुना। कथावाचक आचार्य पंडित मृगेंद्र शांडिल्य ने अपने प्रवचन में भगवान श्री कृष्ण के रास लीला के गूढ़ अर्थों को स्पष्ट करते हुए भक्तों को अध्यात्मिक मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि शरद पूर्णिमा की रात भगवान श्री कृष्ण ने गोपियों के साथ महारास रचाया। इस अवसर पर भगवान ने अपनी दिव्य बांसुरी बजाई, जिसका स्वर केवल गोपियों ने सुना। जब गोपियां बासुरी की आवाज सुनकर अपने कार्यों को छोड़कर भगवान के पास पहुंची और रास लीला शुरू हुई। तब गोपियों को सौंदर्य का अभिमान हो गया। इस कारण भगवान श्री कृष्ण अंतर्ध्यान हो गए। तब गोपियां भगवान के दर्शन के...