मुरादाबाद, दिसम्बर 25 -- मुरादाबाद। हरे कृष्ण सेवा न्यास समिति के तत्वावधान में व्हाइट हाउस में गुरुवार को नौ दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव आरंभ हुआ। इसका शुभारंभ कलश यात्रा से किया गया। इसे च्वाइस बैंक्वेट हॉल से पूजन के बाद आरंभ किया गया। रास्ते भर जय श्री राम का जयघोष होता रहा। लगभग पांच सौ पीतांबर वस्त्र धारक महिलाएं कलश लिए चलती रहीं। कलश यात्रा में बैंड, ढोल और डीजे से भक्ति संगीत गूंजता रहा। श्रद्धालु इस पर थिरकते रहे। कलश यात्रा खुशहालपुर रोड, आर्यंन स्कूल, बुद्धि विहार, परशुराम चौक आदि क्षेत्रों में भक्ति की बयार प्रवाहित करते हुए व्हाइट हाउस पहुंची। रास्ते भर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। व्हाइट हाउस में कलश स्थापना के बाद कथा आरंभ की गई। यहां संत शिव कुमार शास्त्री ने राम कथा का श्रवण कराते हुए कहा हमारा मन मोह माया में उल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.