नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नीति आयोग के नए सदस्यों से मुलाकात की। एक्स पर पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि नीति आयोग भारत की नीतिगत संरचना में एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में उभरा है जो सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने, सुधारों को आगे बढ़ाने और जीवन सरल करने का काम कर रहा। आयोग विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा। प्रधानमंत्री ने कहा कि अर्थशास्त्र और सार्वजनिक नीति में वरिष्ठ अर्थशास्त्री लाहिड़ी का व्यापक अनुभव भारत के सुधारों और विकसित भारत की दिशा में यात्रा को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा मुझे विश्वास है कि उनके प्रयास देश में नीतिनिर्माण को और सशक्त करेंगे। यह भी पढ़ें- केवी राजू बनाए गए नीति आयोग के सदस्य प्रधानमंत्री ने गोबर्धन दास के लिए कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य, विज्ञान और...