दरभंगा, जुलाई 22 -- संजय लाला,दरभंगा। अचानक हृदयगति रुकने की स्थिति में समय पर की गई कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन-सीपीआर किसी व्यक्ति का जीवन बचा सकती है। इसी उद्देश्य से आईएपी की ओर से मंगलवार को दरभंगा मेडिकल कॉलेज सहित छह संस्थानों में छात्रों को सीपीआर के गुर सिखाये गये। 'संजीवनी: सीपीआर मास अवेयरनेस प्रोग्राम' के अंतर्गत शहर के छह प्रमुख संस्थानों में छात्रों के अलावा,शिक्षकों, चिकित्सकों, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विद्यार्थियों, स्वास्थ्यकर्मियों और आम नागरिकों को सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया।मुख्य प्रशिक्षक डॉ. ओम प्रकाश और डॉ. रणधीर कुमार मिश्रा थे। सह-प्रशिक्षकों में डॉ. कामोद झा, डॉ. विवेकानंद पॉल, डॉ. अमरेश कुमार साहू, डॉ. अरविंद झा, डॉ. अरविंद कुमार यादव, डॉ. कुमार आनंद, डॉ. पल्लवी, डॉ. शादाब आलम और डॉ. रिजवान हैदर सहित अन्य चिकित्...