दरभंगा, फरवरी 25 -- दरभंगा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र लहेरियासराय के तत्वावधान में डॉ. नागेंद्र झा स्टेडियम में आठ दिनों से चल रहा भगवदगीता, द्वादश ज्योर्तिलिंगम दर्शन मेले के अंतिम सोपान में 'खुशी या तनाव स्वयं कर लो' चुनाव कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में ब्रह्माकुमारीज अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू से आए डॉ. बीके शक्तिराज भाई ने कहा कि जीवन में सुख व दुख हमारे ही हाथों में है। हम जो चीज सोचेंगे और पकड़ेगे वही हमें मिलेगा। यदि हम बीती बातों की नकारात्मकता को सोचते रहेंगे तो जीवन में दुख ही प्राप्त होगा। यदि हम उसे भूलकर सकारात्मक सोच को विकसित करेंगे तो हमारा जीवन सुखमय हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आज मनुष्य बातों का बतंगड़ कर रहा है। बात कुछ और होती है और उसे लोग किसी...