नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- आचार्य चाणक्य को भारत के महान विचारकों में गिना जाता है। उन्होंने जीवन, राजनीति, धन, शिक्षा, रिश्तों और व्यवहार से जुड़ी कई ऐसी बातें बताई हैं, जो आज भी लोगों के लिए सीख का काम करती हैं। हर व्यक्ति चाहता है कि परिवार से लेकर समाज में उसे सम्मान मिले। लेकिन इसके लिए केवल बड़ा पद या पैसा होना ही काफी नहीं है। आपका व्यवहार और दूसरों के साथ आपका रवैया भी बहुत मायने रखता है। चाणक्य नीति के अनुसार, कुछ बातों का अनुसरण करने से व्यक्ति को समाज में इज्जत भी मिलता है और उसका कद्र भी बढ़ जाता है।ज्ञान को जीवन का साथी बनाएं चाणक्य नीति में ज्ञान को व्यक्ति की बड़ी ताकत बताया गया है। ज्ञान का मतलब केवल किताबें पढ़ना या डिग्री हासिल करना नहीं है। जीवन में आने वाले अनुभव भी बहुत कुछ सिखाते हैं। अपनी गलतियों से सीखना, समझदार लोगो...