जीवन में सबसे बड़ा काम साधारण बनना है : रामनाथ कोविंद
नई दिल्ली, अगस्त 27 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि जीवन में सबसे बड़ा काम साधारण बने रहना है। यदि कोई व्यक्ति बड़े पद पर पहुंचने के बाद भी साधारण बना रहता है तो यह श्रेष्ठ कार्य है। उन्होंने ओम प्रकाश कोहली को याद करते हुए कहा कि वे किसी भी पद पर रहे, लेकिन उनके भीतर एक विनम्र शिक्षक हमेशा जीवित रहा।
विकसित भारत के लिए नागरिकों की भूमिका दिल्ली विश्वविद्यालय और ओम प्रकाश कोहली स्मृति समिति की ओर से आयोजित स्मृति व्याख्यान में कोविंद ने विकसित भारत @ 2047 और नागरिकों की भूमिका विषय पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का निर्माण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक संकल्प है। देश ने पिछले एक दशक में अर्थव्यवस्था, सामाजिक क्षेत्र, रक्षा और अंतरिक्ष समेत कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.